जो मैं लिखता हूँ
मालूम है
जो मैं लिख रहा हूँ
वह आज के लिए नहीं है
शायद कल के लिए भी नहीं है।
लेकिन जब भी जानेंगे
ये अलसाए, सुस्त पड़े सोए लोग
तो निश्चय ही पढ़ेंगे कविताएँ
जुबान पर आते ही जिनके
शब्द-शब्द जल उठेंगे मशालों की तरह
लपटें झूम-झूम नाचेंगी
उसी कविता की लय पर
जिसे मैं आज |
लिख रहा हूँ
रौशनी में पकड़े जाएँगे
सारे नकली रंग
रंगे सियारों के
गल जाएँगे मुखौटे
नंगे हो जाएँगे वे
ज़रूरी है जिनका नंगा होना
सही पहचान के लिए
आज भी और कल भी
जागेंगे
गुपफा कंदराओं की ओर
जबरन हाँक दिए गए लोग
निर्मम अत्याचारों की बारिश में नहाए लोग
रंगीन वायदों के लालच में बहका दिए गए लोग
विवशता की लोरियाँ सुना सुला दिए गए लोग
जागेंगे
जागेंगे वैसे ही
जैसे आए हैं जागते पहले भी
इतिहास गवाह है
जब भी जागते हैं लोग
खोज लाते हैं पहले से बेहतर
गढ़ लेते हैं पहले से सुंदर
झटके से बदल लेते हैं सब कुछ
समय की धीमी आँच पर
दहकते अदहन में जिसका
कुछ हिस्सा सींझता है, कुछ जलता है
और कुछ उपफन हो जाता है बटलोही से बाहर
अबकी जब जागेंगे लोग
नहीं होंगे विवश
भीड़-तंत्रा को कहने के लिए प्रजातंत्रा
वे खोजेंगे
साम्यवाद, समाजवाद, नक्सल और माओवाद
से बेहतर कुछ
वे बनाएँगे गिलोटिन से बेहतर कुछ
तोडंगे वर्सेई की दीवारों से भी ऊँचा कुछ
और जब हो रहा होगा यह सब
तब पढ़ी जा रही होंगी कविताएँ
कितना सकूनदेह है
कितना संतोषप्रद
यह जानना
कि अबकी बार
जब होने को होगा यह सब कुछ
तो मेरे शब्द
निकाल रहे होंगे काँटे
नई राहों की खोज में भटकते पाँवों से
अबकी बार जब जागेंगे लोग
चूमेंगी उनका मुँह मेरी कविताएँ
हाँ निश्चय ही
यही होगा वो समय
जब पढ़ी जाएँगी मेरी कविताए
|