फरवरी २०१०
 
 
 
   
 
 
 
• काशीनाथ सिंह का साहित्य अकादमी • अदम गोंडवी और भारत भूषण का निधन • जयपुर में लिटरेचर पफेस्टिवल में सलमान रुशदी •हिन्दी के कवि कुबेर दत्त और नुक्कड़ नाटक के पितामाह गुरुशरण सिंह का निधनर सम्मान।
 
 
 
ब्लॉगनामा
क्या आप हिन्दी देख पा रहे हैं? द प्रतिभा कुशवाहा

'नमस्ते! क्या आप हिन्दी देख पा रहे है?' कौतुहलवश लिखी गयी यह पंक्ति हिन्दी ब्लॉग जगत में हिन्दी भाषा की पहली पोस्ट है। यानी कम्प्यूटर में हिन्दी लिखा देखना अपने आप में किसी चमत्कार से कम नहीं। और जब से कम्प्यूटर यूजर को हिन्दी में लिखने का चस्का लगा या यूँ कहें कि अपनी भाषा को कम्प्यूटर पर देखने की इच्छा जागी तब से इससे संबंधित नई


तकनीकि का बाजार भी बढ़ा। अब इसे व्यापार की मजबूरी कहें या इसका पफंडा कि गूगल इस वृहत बाजार को अपने कब्जे में करने के लिए नित्य नये तरीके ईजाद कर रहा है। जिससे हिन्दी सहित दूसरी भाषाओं के माध्यमों से कम्प्यूटर अध्कि ग्रा''य बन सके। हिन्दी या दूसरी भाषाओं के कम्प्यूटर में सर्वसुलभ होने से सबसे बड़ा पफायदा सात समुंदर पार बैठे लोगो को हुआ है। थोड़ा ही सही कम से कम वे अपनी भाषा के माध्यम से अपनी जन्म-संस्कृति से जुड़ाव रख सकते हैं।
अपने विचारों के विस्तार के लिए चिट्ठाकारिता ने अपनी भाषा को ही माध्यम बनाया है। इसलिए हिन्दी चिट्ठाकारिता लोकप्रिय कम्प्यूटर विध के रूप में उभरी है। हिन्दी ब्लॉग जगत के इन छः-सात वर्षो में चिट्ठाकारों की संख्या दस हजार से उफपर उठ गयी है। रोज नये चिट्ठों की रचना की जा रही है। इससे हिन्दी लेखन को लेकर कई तरह की तकनीकि कठिनाइयाँ भी सामने आई हैं। अतः ब्लॉगरों को कुछ न कुछ समस्याओं से दो चार होना ही पड़ता है। ऐसी समस्याओं की जिम्मेदारी ये ब्लॉगर खुद उठा रहे हैं।
अगर हम ऐसे ब्लॉगरों को 'टेक-ब्लॉगर' की संज्ञा से नवाजें तो ऐसे ब्लॅागरों की संख्या इतनी है कि किसी भी नवसिखिए को ब्लॉगर बनाया जा सकता है। और वह सपफलता पूर्वक अपना ब्लॉग संचालित कर सकता है। अपनी सरल एवं सुबोध् भाषा में ऐसा तकनीकी ज्ञान पाने के लिए हम निम्न ब्लॉबों पर माउस चटका सकते हैं:

http://aaina.jagdishbhatia.com,
http://etips-blog.blogspot.com,
http://www.epandit.blogspot.com/,
http://raviratlami.blogspot.com/,
http://computerlife2.blogspot.com,
http://kramashah.blogspot.com/,
http://hariraama.blogspot.com/,
http://blogseva.blogspot.com/,
http://ithindi.blogspot.com

२००९ के 'ब्लॉग ऑपफ दी इयर' का सम्मान एक टेक-ब्लॉग 'ई-टिप्स' को दिया गया जो इस दिशा में अच्छा प्रयास कर रहा है। इसके संचालक आशीष हैं। http://primarykamaster.blogspot.com ब्लॉग में प्रवीण त्रिावेदी एक डिजिटल कैमरा खरीदने से लेकर नये टूल्स की विविध् जानकारी मुहैया करा रहे हैं। ब्लॉग में पफोटो लगाने एवं हिन्दी टाइपिंग जैसी छोटी-मोटी मदद के साथ-साथ नई-नई तकनीक के बारे में जानकारी देते हैं। ये ब्लॉग आपको गूगल क्रोम में हिन्दी कैसे टाइप करें, कई तरह के हिन्दी टूल को अपने ब्लॉग में कैसे लगाएँ, ऑपफलाइन टाइपिंग टूल की जानकारी, यू ट्यूब को अपने ब्लॉग में लगायें आदि जैसी पोस्टों से एवं तकनीकी शब्दावलियों सहित आपको अद्यतन बनाये रखते हैं। इसके अतिरिक्त आप टिप्पणी के द्वारा भी ब्लॉगरों से अपनी कठिनाइयों के हल ले सकते हैं। सबसे मजेदार बात यह है कि ब्लॉग जगत पर अगर आपका ब्लॉगचारा हेै तो आप की समस्या का निदान तुरंत हो जाएगा। आप ने यहाँ अपनी समस्या का जिक्र किया और पलक झपकते ही आपको आप के ब्लॉग पर ढेरों लिंक एवं उपयोगी सुझाव मिल गये।
ब्लॉग को गंभीरता से लेने वाले प्रगत भारत ब्लॉग पर हरिराम भारतीय भाषाओं में कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा का विकास, भावी ध्वनि-संचालित कम्प्यूटरों के लिए वैदिक संस्कृत आधरित मूल-कूटों का विकास, देवनागरी/भारतीय लिपियों को अंग्रेजी से भी सरल, सपाट, एकमुखी बनाने का उद्देश्य लिये २००६ से तकनीकी पोस्ट लिख रहे हैं। इसी तरह 'आप के जीवन के तकनीकी पहलुओं को छूने की कोशिश' का उदद्घोष करने वाले ब्लॉग तकनीकि चिट्ठा (http://takneek.wordpress.com/) में कई कैटागरी के अंतगर्त अनेक पोस्ट हैं जो पाठकों की समस्याओं का समाधन करती हैं। अप्रैल २००७ की अपनी पहली पोस्ट में इस चिट्ठे के संचालक कमल कर्नाटक ने लिखा कि इस चिट्ठे के माध्यम से मैं आप सब के सामने उन तकनीकी विषयों को रखना चाहता हूँ जो हमारी आम जिंदगी को किसी न किसी रूप में प्रभावित कर सकते हैं।' यदि हम चिट्ठाकरिता के इन उद्ेदश्यों एवं द्घोषणाओं के मंतव्यों पर गौर करे तो २०१० में भाषागत तकनीकी मुश्किलों को पार कर इसे सर्वसुलभ किया जा सकता है।
अअअ

 
 
 
ऊपर जाये...
पिछे जाये...
 
 
  Copyright 2009 | All right reserved Powered by : Innovative Web Ideas
(A division of Innovative Infonet Private Limited)