जनवरी २०१०
 
 
 
   
 
 
 
•अमरकांत को इलाहाबाद में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित• जितेन्द्र श्रीवास्तव को देवीशंकर अवस्थी सम्मान•दिल्ली में विश्व (पुस्तक मेला ;राजकमल प्रकाशन के स्थापना दिवस पर तीन लखटिया पुरस्कारों की द्घोषणामहुआ माजी के उपन्यास 'मरंग गोड़ नीलकंठ हुआ' को तीसरा राजकमल कृति सम्मानविश्वनाथ त्रिापाठी की पुस्तक 'व्योमकेश दरवेश' को पहला सृजनात्मक गद्य सम्मान अमरेन्दु किशोर की कृति 'बादलों के रंग हवाओं के संग' को चौथा कृति सम्मानस्तंभ लेखक भारत भारद्वाज के खिलापफ वारंटद्ध)
 
 
 
कविताएं
राजकिशोर राजन
इमरती गली

कहने भर को पटना शहर में
पर सैकड़ों साल से वहीं का वहीं
जैसे कहीं पड़ा हो पहाड़, खड़ा हो बूढ़ा पेड़

बबलू इमरती वाला जब शाम को कड़ाही चढ़ाता
मुँह मीठा हो जाता है इमरती गली का


हाथ में रुमाल रखे गु८ार रहे भद्र लोग भी
एक बार कनखियों से देख लेते रंग इमरती का

तरह-तरह की सब्८िायाँ, किसिम-किसिम के सामान लिए
खोमचे वाले आते-जाते
अगल-बगल के मजनूँ-छाप लड़के मँडराते
शाम होते ही रौनक बढ़ जाती
इमरती गली की

पता नहीं क्या है इस गली में
कि जो गु८ारता यहाँ से पसीने से तरबतर
जाता अपना पसीना सुखा कुछ देर गली में बैठकर

मौसम-बेमौसम यहाँ उड़ती रहती पतंग
जैसे कि ८ामाना ही हो पतंगबा८ाी का

हँसते लोट-पोट होती रहतीं लड़कियाँ
यहाँ के लड़कों की, कटी पतंगें देखकर

हर शहर में मिलती हैं ऐसी गलियाँ
जिन्हें तरक्कीपसंद लोग देते हैं गालियाँ
मगर इन गलियों की बाँहें रहती हैं पफैली
किसी आगंतुक का करने स्वागत

ऐसी गलियाँ धड़कती हैं शहर के सीने में
जिंदगी बनकर
और मीठी, जलेबी से ८यादा।

 
भय
 

भेंट हुई, पिछले दिनों एक आदमी से
जिसे, हवा-पानी और धरती की तरह
८ारूरत रहती थी, एक शत्राु की

जिस दिन से, कोई शत्राु
होने लगता, निर्बल-असहाय
या हार मानकर, बनने लगता मित्रा
उसी दिन से, उसकी बेम८ाा होने लगती ८िांदगी
और दूसरे ही दिन, सुबह से
ढूँढ़ने लगता वह किसी दूसरे शत्राु को

दुनिया भर को देता वह गालियाँ
कोसता भूत, भविष्य, वर्तमान को
उसके अनुसार कुछ लोग, कुछ ची८ों ही बची हैं
जिनका किया जा सकता है एहतराम

उसे जानने वाले
कतराते, मुँह चुराते
निकल जाते अपनी राह
और वह खिलखिला कर हँसता, उन चूहों पर
जो आदमी की तरह थे
हाथ-पैर-नाक और चार पैरों वाले

जो मिलता उससे
याद करता, किसका मुँह देख निकला था द्घर से?
और उस बुरे दिन को याद कर
मिसरी की तरह मीठा हो
वही सुनता जो वह कहता
वही करता जो वह चाहता

लोगों का मानना है
वह आदमी
शत्राु है, अपना ही
और जो बन जाता इस समय में अपना शत्राु
उसे नहीं, किसी से दुनिया में भय!

 
 
 
ऊपर जाये...
पिछे जाये...
 
 
  Copyright 2009 | All right reserved Powered by : Innovative Web Ideas
(A division of Innovative Infonet Private Limited)