ज्ञान-मीमांसा के असर में औपनिवेशिक आधुनिकता के बरअक्स 'देशी आधुनिकता' के प्रचलित लक्षण नजरअंदाज होते रहे। साथ ही यह समझ बनी तथा विकसित हुयी कि गैर पश्चिमी समाज में आधुनिकता के प्रादुर्भाव और विकास के लिए उपयुक्त आबोहवा मौजूद नहीं थी। आशय यह कि गैर पश्चिमी सभ्यताओं में वैयक्तिक-सत्ता और वैयक्तिक-बोध के ऊपर धर्म तथा जाति पर आधारित सामूहिक अस्मिताओं की जकड़बंदी इतनी मजबूत थी कि वैयक्तिकता का विकास संभव ही नहीं था। ८ााहिरी तौर पर गैर पश्चिमी सभ्यताओं में यह अंदरूनी खामी मौजूद रही है। गैर पश्चिमी सभ्यता वाली यह कमजोरी पश्चिमी सभ्यता में नहीं थी। सेण्ट ऑगस्टाइन के 'कन्पफेशन' में इसके लक्षण पूरी सापफगोई से नजर आते हैं। इसलिए वहाँ व्यक्ति-सत्ता और वैयक्तिकता के बोध के विकास के लिए पर्याप्त अवसर था। चूंकि पश्चिम में यह अवसर था, इसलिए आधुनिकता का विकास संभव हो सका।
प्रखर आलोचक राजकुमार ने 'तद्भव' के बीसवें अंक में प्रकाशित अपने विचारोत्तेजक निबंध 'आत्म और आत्मचरित' में इस मसले पर गंभीरतापूर्वक विचार किया है। गैर पश्चिमी सभ्यताओं पर वैयक्तिकता के विकास लायक माहौल न होने के आरोप का जवाब देते हुए इन्होंने लिखा है कि इस तरह के समूचे विवेचन में इस तथ्य को नजरअंदाज कर दिया गया कि वैयक्तिकता का विकास बहुत कुछ ऐतिहासिक सांस्कृतिक परिस्थितियों पर निर्भर करता है। ये परिस्थितियाँ सभी सभ्यताओं में एक जैसी नहीं होतीं, इसीलिए इन सभ्यताओं में वैयक्तिकता का विकास भी एक जैसा नहीं होता। उल्लेखनीय है कि आधुनिकता की मंजिल तक पहुँचने का जो रास्ता पश्चिम ने अपनाया, जरूरी नहीं कि दूसरी सभ्यताएँ भी उसी रास्ते पर चलकर आधुनिकता की मंजिल तक पहुँचें। इसलिए पश्चिम के नक्शेकदम पर भारत या अन्य सभ्यताओं में वैयक्तिकता का विकास खोजना, 'यूरोसेंट्रिक' दृष्टिकोण का सूचक है।
इस जटिल प्रत्यय को समझने-समझाने के लिए राजकुमार ने बनारसीदास जैन द्वारा १६४१ ई. में लिखित आत्मकथा 'अर्(कथानक' ;कुछ विद्वान इसे 'अर्(कथा' भी कहते हैंद्ध का सहारा लिया है। असल में जिस चिंतनधारा की यह मान्यता है कि भारत सरीखे गैरपश्चिमी सभ्यता वाले मुल्क में वैयक्तिकता के विकास के लिए माकूल आबोहवा मौजूद नहीं थीऋ ऐसी मान्यता की परिणति इस नतीजे में हुई कि ८ााहिरी तौर पर आत्मकथा का विकास असंभव था। आत्मकथा की परंपरा नहीं होने का कारण यह बताया गया कि यहाँ आत्मकथा के विकास के लिए जरूरी ज्ञानमीमांसात्मक और सांस्कृतिक परिस्थितियाँ मौजूद नहीं थीं। जी.एन. देवी के हवाले से, व्याख्यायित करते हुए इन्होंने लिखा है हमारे यहाँ आत्म ;सेल्पफद्ध और अन्य ;नान सेल्पफद्ध को 'पुरुष' का प्रतिबिंब माना जाता था। एक ऐसे यथार्थ का प्रतिबिंब जो मानवीय अवबोध के परे था। यहाँ आत्म और अन्य के बीच पूर्ण पार्थक्य की परिकल्पना नहीं की गयी थी।
वस्तुतः भारतीय परंपरा में अस्तित्व की समूची छटा को जटिल सातत्य के रूप में देखा जाता था। अज्ञान से वशीभूत चेतना ही इनके बीच अलगाव की परिकल्पना कर सकती थी। अतः अन्य के भौतिक अस्तित्व को स्वीकार करने का कोई औचित्य नहीं बचता था। इसी मुसीबत के निदान के लिए भारतीय परंपरा ने विद्या और अविद्या की अवधारणा प्रस्तुत की थी। विद्या यानी आत्मा से निःसृत होने वाले ज्ञान और अविद्या मतलब इंद्रियजन्य ज्ञान। जी.एन. देवी ने लिखा है कि ''एक ऐसे समाज में जहाँ क्रियाकलाप की न्यूनतम इकाई व्यक्ति नहीं समाज था, जहाँ अहं ;इगोद्ध को ब्रह्म का सूक्ष्म अंश माना जाता था, आत्मकथा के लिए ज्यादा गुंजाइश नहीं थी। आत्मकथा के लिए निश्चित अंत और रेखीय समय की अवधारणा जरूरी है लेकिन ये अवधारणाएँ भारतीय दर्शन और जीवन दृष्टि में मौजूद नहीं थीं।
भक्तिकालीन कवियों की रचनाओं में आत्मकथात्मक तत्व जरूर मिलते हैं लेकिन इनका उद्देश्य अहं का उत्सव मनाना नहीं, अहं का उदात्तीकरण है। ये आत्मकथात्मक कविताएँ नहीं हैं बल्कि संतों की कविताएँ हैं। एक कलाकार के रूप में जागरुकता ब्रिटिश उपनिवेशवाद की देन हैं।'' जी.एन. देवी के मुतल्लिक राजकुमार ने ठीक लिखा है कि 'आत्म या वैयक्तिकता के विकास के साथ पश्चिम में आधुनिकता के अभ्युदय का इतिहास भी जुड़ा हुआ है। इसका मतलब यह भी हुआ कि भारत में आधुनिकता का विकास नहीं हो सकता था क्योंकि यहाँ आत्म या वैयक्तिकता के लिए कोई गुंजाइश नहीं थी।'
दार्शनिक आनंद कुमार स्वामी ने भी इस मसले पर विचार किया है। इनके मुताबिक ''हिन्दू धर्म ने आत्माभिव्यक्ति के किसी भी रूप को न्यायोचित नहीं माना। इसका लक्ष्य हमेशा आध्यात्मिक स्वाधीनता रहा। जहाँ लोग आंतरिक जीवन की पर्याप्तता के बारे में सचेत होते हैं, अपने या किसी परिवर्तनशील व्यक्तित्व की बाह्य अभिव्यक्ति के प्रति उदासीन हो जाते हैं। हिन्दू सामाजिक अनुशासन का अंतिम उद्देश्य यह है कि व्यक्ति अपनी वैयक्तिकता को वृहत्तर और गहनतर से संयुक्त करे, सपफलता या असपफलता की परवाह किए बगैर अपने निर्धारित कर्तव्यों का पालन करे।
कालातीत और परिवर्तनशील रूप में पफर्क समझे और 'मैं' तथा 'मेरे' के संकीर्ण पिंजड़े में न पफंसे। अज्ञात रहना इस सत्य के अनुरूप है और यह भारतीय सभ्यता की सर्वाधिक गौरवशाली विलक्षणताओं में से एक है। महाकाव्य के रचयिताओं के नाम सिपर्फ छायाएँ हैं, परवर्ती काल के लेखकों में भी अपना नाम न देने और अपनी रचना को किसी मिथकीय या प्रसि( कवि से जोड़ देने की प्रवृत्ति हमेशा रही है। इसका मकसद सत्य के प्रति लोगों का ध्यान आकृष्ट करना थाऋ सत्य जिसे 'रचने' का दावा वे नहीं करते थे बल्कि यह कहते थे कि उसे उन्होंने 'सुना' है। इसी प्रकार शायद ही कोई हिन्दू चित्राकार या मूर्तिकार हो जिसका नाम ज्ञात होऋ और समूचे संस्कृत साहित्य में एक भी आत्मकथा नहीं है, इतिहास भी बहुत थोड़ा है।'' इस प्रसंग में राजकुमार ने बिल्कुल सही नोट किया है कि आनंद कुमार स्वामी और जी.एन. देवी दोनों यह मानते हैं कि भारतीय सभ्यता में वैयक्तिकता और आत्मकथा का अभाव था। एक की दृष्टि में यह अभाव भारतीय सभ्यता की खूबी का सूचक है और दूसरे की दृष्टि में खामी का। संभवतः यह कहने की आवश्यकता नहीं कि ये दोनों दृष्टियाँ भारतीय सभ्यता की पश्चिम द्वारा निर्मित छवि को प्रश्नांकित नहीं करतीं। यही नहीं, भारतीय सभ्यता की विलक्षणताओं को समझने की कोशिश भी यहाँ नहीं दिखती।
राजकुमार ने कई मिसाल देकर बताया है कि भारत में कवि, कथाकार और शिल्पकार अपने वैशिष्ट्य और वैयक्तिकता को लेकर सचेत थे और उसका बढ़-चढ़कर बखान भी करते थे। यहाँ आत्मकथा भले न लिखी गयी हो लेकिन आत्मकथा लिखने की संभावना मौजूद थी। यह अवश्य है कि चूंकि यहाँ 'आत्म' के मायने पश्चिम से भिन्न थे और यहाँ की साहित्यिक संस्कृति भी पश्चिम से अलग थी, इसलिए यहाँ 'आत्म' की अभिव्यक्ति के लिए आत्मकथा की स्वतंत्रा विधा का विकास भी बहुत बाद में हुआ। यह जोड़ना जरूरी है कि 'आत्म' की अवधारणा भी समय के साथ बदलती रही है। 'आत्म' की उत्पत्तिमूलक अपरिवर्तनशील अवधारणा एक मिथ है जिसे औपनिवेशिक वर्चस्व के दौरान गढ़ा गया था। सच तो यह है कि न तो भारत का इतिहास अपरिवर्तनशील-अवरु( था और न ही 'आत्म' की अवधारणा स्थिर शाश्वत थी। यह जरूर है कि यहाँ 'आत्म' और 'अन्य' में सदैव एकांतिक विरोध देखने की प्रवृत्ति नहीं रही। इससे यदि कई पफायदे हुए तो कुछ नुकसान भी हुए। वी. नारायण राव, डेविड शुलमन और संजय सुब्रह्मणयम ने 'टेक्सचर ऑपफ टाइम' में लिखा है कि दक्षिण भारत में इतिहास कई विधाओं में लिखा गया है। इतिहास लेखन के लिए विधा के औपचारिक लक्षणों की पाबंदी को मानना जरूरी नहीं। दक्षिण भारत में इतिहास लेखन की कोई स्वतंत्रा विधा नहीं थी, किसी एक विधा में इतिहास लेखन नहीं किया गया।
बहरहाल, पचपन साल की उम्र में बनारसीदास ने अपनी आत्मकथा लिखी। चूंकि जैन-परंपरा में इंसान की आयु एक सौ दस साल मानी गयी है। इसलिए उन्होंने अपनी आत्मकथा को 'अर्(कथा' कहा। 'अर्(कथानक' किसी भी भारतीय भाषा में लिखी गयी पहली आत्मकथा है। इसे किसी बादशाह हाकिम ने नहीं, एक सामान्य व्यापारी ने लिखा है। करीब पैंतीस साल की उम्र में बनारसीदास जैन धर्म के 'अध्यात्म आंदोलन' से जुड़े। 'अध्यात्म आंदोलन' कर्मकांड विरोधी था तथा चिंतनशीलता और आंतरिक शुचिता पर जोर देता था। इसी अध्यात्म आंदोलन ने आगे चलकर दिगम्बर पंथ के 'तेरापथ' संप्रदाय को जन्म दिया। 'तेरापथ' बनारसीदास को अपना आदिगुरु मानता है। राजकुमार ने 'अर्(कथानक' की खासियत बताई है-''कथानायक की वैयक्तिकता। वह किसी जाति या संप्रदाय का सिपर्फ प्रतिनिधि मात्रा नहीं है, उसकी अपनी निजी वैयक्तिकता है। यह ठीक है कि उसका जन्म एक जाति विशेष में हुआ किंतु उसकी समूची अस्मिता किसी जाति या संप्रदाय से पूरी तरह निर्धारित और नियंत्रिात नहीं होती। यह कहना तो संभवतः हास्यास्पद होगा कि उसकी अस्मिता किन्हीं तात्विक और बुनियादी ज्ञानमीमांसात्मक सूत्राों से संचालित होती है।''
समाज विज्ञान में 'आरंभिक आधुनिकता' ;म्ंतसल डवकमतदपजलद्ध की अवधारणा के लिहाज से खूब काम हो रहा है। राजकुमार ने इस अवधारणा का 'चित्राात्मक रेखांकन' अर्(कथानक में देखा है। संभवतः पहली बार हिन्दी में 'आरंभिक आधुनिकता' को लेकर इतना महत्वपूर्ण काम सामने आया है। राजकुमार का यह अध्ययन 'औपनिवेशिक आधुनिकता' के सर्वभौम रूप का प्रत्याख्यान करता है। हालाँकि यह सवाल शेष रह जाता है कि 'अर्(कथानक' की परंपरा का विकास हिन्दी में क्यों नहीं होता? पफारसी में तो, बाद में, आत्मकथाएँ मिलती हैऋ पर हिन्दी में यह धारा सूख क्यों जाती है? राजकुमार ने इस धारा के अतीत का उत्खनन किया है। आज जब 'आत्मकथा' की धारा पूरे वेग से हिन्दी में प्रवाहित हो रही है, ऐसे में 'अर्(कथानक' के बाद की धारा की तलाश जरूरी है।
क्या वास्तव में यह धारा सूख गयी अथवा विभिन्न विधाओं में बिखरी पड़ी आत्माभिव्यक्तियों की पहचान ही नहीं हो पायी? इन दोनों स्थितियों में, तलाश जरूरी है। अंत में, 'औपनिवेशिक आधुनिकता' और पूर्व औपनिवेशिक आधुनिकता ;आरंभिक आधुनिकताद्ध के पफ़र्क को जानना जरूरी है। वी. नारायण राव इसे स्पष्ट करते हुए लिखते हैं ''औपनिवेशिक आधुनिकता को संभवतः सबसे आसानी से इस बात के जरिए व्याख्यायित किया जा सकता है कि वह क्या नहीं है। यह समीपस्थ अतीत का निषेध करती है और अपने को इससे विशिष्ट रूप से भिन्न बताती है। इसके विपरीत पूर्व औपनिवेशिक आधुनिकता अतीत से रैडिकल विच्छेद के रूप में स्वयं को नहीं परिभाषित करती और न ही यह अतीत के महत्व से इंकार करती है। यह परंपरा की अविच्छिन्नता को बनाए रखती है लेकिन संवेदनाओं में परिवर्तन को रेखांकित करती है।''
;लेखक उभरते हुए युवा आलोचक हैंद्ध
बी-५/३०२, यमुना विहार दिल्ली, मो. ९८६८१७५६०१
|