नवंबर २००९
 
 
 
   
 
 
 
•अमरकांत को इलाहाबाद में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित• जितेन्द्र श्रीवास्तव को देवीशंकर अवस्थी सम्मान•दिल्ली में विश्व (पुस्तक मेला ;राजकमल प्रकाशन के स्थापना दिवस पर तीन लखटिया पुरस्कारों की द्घोषणामहुआ माजी के उपन्यास 'मरंग गोड़ नीलकंठ हुआ' को तीसरा राजकमल कृति सम्मानविश्वनाथ त्रिापाठी की पुस्तक 'व्योमकेश दरवेश' को पहला सृजनात्मक गद्य सम्मान अमरेन्दु किशोर की कृति 'बादलों के रंग हवाओं के संग' को चौथा कृति सम्मानस्तंभ लेखक भारत भारद्वाज के खिलापफ वारंटद्ध)
 
 
 
बीच बहस में
इतना डिपफेंसिव होने की जरूरत... : डॉ. रजनी गुप्त

पाखी' का नया अंक देखा.., साक्षात्कार पढ़ते-पढ़ते नई पीढ़ी के विचार पता चले। न जाने क्यों चंदन बार-बार अपने साथियों को बचाते नजर आते हैं? हम सभी जानते हैं कि लेखक को जीवन की सच्ची अनुभूतियों को वाणी देना चाहिए है। लेखक जो जीवन के निकट जाकर जीवन से प्रतिब( हो तो उसे किसी और के साथ प्रतिब( होने की क्या जरूरत है? साहित्य सृजन एकांत क्षणों की वाणी होकर सीधे अपने पाठक तक जाता है और पाठक सीधे-सीधे लेखक तक..

न किसी वाद, न आंदोलन, न सभा-सोसाइटी, न गुटबंदी-बल्कि विज्ञापन या प्रचार-प्रसार द्वारा दो-चार-छह लोगों को थोड़ी देर के लिए उभार-उछाल भले ही दिया जाए पर सृजन का आंतरिक मूल्य निर्धारित करने के लिए काल जिस मानदण्ड का प्रयोग करता है उसे बनाने में वे योग नहीं देते। आंदोलन या गुटबंदी का उपयोग चंद लोग ही कर पाते हैं जबकि उनमें प्रतिभा का होना जरूरी है।
मेरा मानना है, साहित्य के क्षेत्रा में मनुष्य किसी के गिराने से नहीं बल्कि अपनी कृतियों की कमजोरी से उठता है या गिरता है। किसी का नाम न लेकर सिपर्फ इतना कहना चाहूँगी कि यह पीढ़ी अपनी रचनात्मक क्षमता को मजबूत करती रहे तो निश्चित रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करा पाएगी वरना... रब ही राखे।

स्काई लार्क बिल्डिंग, तृतीय तल
२८, नवल किशोर रोड, लीला सिनेमा के पास लखनऊ-२२६००१
मो. ९४५२२९५९४३

 
 
 
ऊपर जाये...
पिछे जाये...
 
 
  Copyright 2009 | All right reserved Powered by : Innovative Web Ideas
(A division of Innovative Infonet Private Limited)