बागी का यह कूपा अभी तक खाली है। मैं अकेली हूं जो पूरी बर्थ पर अपना सामान रखकर बैठी हूं। सामान ज्यादा नहीं है। एक अटैची है जिसमें कपड़े हैं। एक छोटा बैग है जिसमें पानी की बोतल, खाने का छोटा-सा पैकेट जो सहेली ने जबरदस्ती बैग में डाल दिया था। बैग में किताब है जिसे मैं निकालने का सोच रही हूं। मन किया तो पढ़ना शुरू कर दूंगी। आधी से ज्यादा किताब पढ़ चुकी हूं। इसे पहले भी पढ़ चुकी हूं। ....
