अदिति ने नजर उठाकर देखा_ सोफे के सामने शीशे की मेज पर अगाथा क्रिस्टी की किताब रखी थी। मलय को किताबें पढ़ना पसंद है पर अपनी व्यस्त दिनचर्या_ प्रॉपर्टी डीलिंग की भाग-दौड़ में उन्हें समय ही नहीं मिलता अपना शौक पूरा करने का। किताब में से एक बुकमार्क बाहर झांक रहा है।
अदिति ने महसूस किया ‘कैसे उम्र के साथ-साथ इंसान की व्यवस्थाएं बढ़ती जाती हैं। फुर्सत के कुछ पल निकाल पाना ....
