घर के मोड़ पर आते ही रिया को जो दृश्य दिखा उससे, उसका कलेजा धक से रह गया। शव वाहन की मनहूस गाड़ी जिस पर लिखा जुमला ट्टलाश के वास्ते’ बदन की सारी ताकत निचोड़ कर अव्यक्त सिहरन से भर देता है... जब भी पढ़ो तो दिल दहल जाता ही है। इतना कुछ बदला गया शहरों के नाम समेत कई चीजें जैसे विकलांग, दिव्यांग, इलाहाबाद—प्रयागराज और... भी न जाने क्या पर गाड़ी पर लिखा यह जुमला नहीं बदला।उसके घर स....
