उदास लोग
वे निश्चित गति से उतरते हैं सीढ़ियां
छूते हैं अपना माथा और देखते हैं घड़ी
उनके माथे पर उभर आती हैं
परेशानी की लकीरें
सड़क पार करते हुए
वे खांसते हैं
किसी अप्रत्याशित दुर्घटना की
चेतावनी देते हुए
बस के हैंडल को पकड़े हुए
वे महसूस करते हैं
अपने हाथों का पसीना
अपनी पतलून में पोछते हुए
एक दृश्य पर उनकी निगाह ठहर जाती है
बस क....
