वे टीवी पर आए, उन्होंने गला खंखारा और कहा- देश में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण हो रहा है और ये चिंता का विषय है।
ऊपर से आया ये संकेत काफी था। चेला-चपाटियों की फौज ने संकेत को पकड़ा और धर्मांतरण की चिंता का वायरस फैलाना शुरू कर दिया। वायरस तेजी से फैला और उसने महामारी का रूप धर लिया।
हर बीमारी की तरह चिंता का वायरस भी सबसे पहले मीडिया में पहुंचा। वही उसका वाहक ....
