स्कूल में आखिरी दिन। लास्ट वर्किंग डे...
बीती शाम को स्कूल की नई ब्रांच अल बतबा में कोई उत्सव था। चेयरमैन बी-आर- शेट्टी समेत कई बोर्ड मेंबर भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। बोर्ड मेंबर अब्दुल्ला जो कि असिस्टेंट ट्रेजरर भी थे, उन्होंने मुझे आश्वस्त किया था कि अगर ट्रेजरर गणपत सिंघवी उस कार्यक्रम में नहीं होंगे तो वे चेयरमैन से मेरे सेटलमेंट को लेकर बात करेंगे....
