गर्मी के बहुप्रतीक्षित दिन बहुत मान-मनुहार के बाद आते और जब ये आते तब जाकर बर्फ से अटी-पटी जमीन को लंबी सांस लेने का मौका मिलता। सर्द और चुभती हवाएं थोड़ा विश्राम लेने के लिए थम जातीं। नए शिशु की तरह धरती से बाहर झांकते नवजात तृण अपनी झूमती अदाओं के साथ दुनिया में कदम रखते। हरे रंग का प्रकृतिदत्त सौंदर्य अपने पूरे लश्कर के साथ धरती को आगोश में लेकर अपना प्रेम जाहिर करने लग....
