आज के अखबारों में माया की किताब के विमोचन की खबरें देख दीपक चकित रह गया! हर रिपोर्ट और तस्वीरों को वह बड़े ही ध्यान से देखता-पढ़ता रहा। कभी भूत तो कभी वर्तमान में डूबता-उतराता रहा। विमोचन की तस्वीरें निहारता तो आंखों में अतीत के चलचित्र कोलाज बनाने लगते।
अखबारों ही नहीं बल्कि टीवी समाचारों में भी माया और उसकी किताब की चर्चा छाई हुई थी। लेकिन यह सोचकर वह उलझन में फंस जाता....
