‘नई दिल्ली दो सौ बत्तीस किलोमीटर’ उत्तराखंड के युवा कवि खेमकरण ‘सोमन’ का पहला कविता संग्रह है। 130 पृष्ठों के इस संग्रह में 84 कविताएं हैं। वे पिछले अनेक वर्षों से लघुकथाएं, कहानियां और कविताएं लिख रहे हैं और प्रकाशित होते रहे हैं। उन्हें मैंने अपने लेखन में आहिस्ता-आहिस्ता विकसित और परिपक्व होते देखा है। उनके व्यक्तित्व में एक खिलंदड़ापन है, एक वय प्रणीत ऊर्जा। सा....
