‘खर पतवार’ शब्द युग्म का हमारे मानस में प्रचलित अर्थ रहा है निकृष्ट---अवांछित--- हेय। लेकिन वरिष्ठ लेखिका पूनम सिंह का ताजा कहानी संग्रह ‘खर पतवार’ इस धारणा को अलग अर्थ देता है और संग्रह की शीर्षक कहानी तो निश्चित ही ‘खरपतवार’ के निहितार्थ को कहीं ज्यादा व्यापकता प्रदान करती है। बतौर भूमिका इस ओर संकेत करने का आशय यह है कि किसी पुस्तक के शीर्षक में ही लेखकीय दृष....
