धूल
शहर-गांव में सरिया फैक्टरी
फैला रही है जानलेवा धूल-प्रदूषण
एक धीमी मौत;
उसी शहर का एक हवलदार
जो खुद है प्रदूषण का शिकार
रोक लेता है मेरी बाइक
कर देता है प्रदूषण फेल होने का चालान
सरिया फैक्टरी बनाने के लिए काट दिए गए
वनों के लाखों पेड़
अब वही सरिया फैक्टरी
पर्यावरण चेतना गोष्ठि....
