डॉ. परिधि शर्मा पेशे से दंत चिकित्सक हैं मगर साहित्य में भी उनकी गहन रुचि है। मेरी उनसे पहली मुलाकात रजा फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘युवा 2024’ में हुई थी। उन्होंने वहां श्रीकांत वर्मा पर अपना वक्तव्य दिया था। ‘प्रेम के देश में’ उनका नया कहानी संग्रह है। जिसमें ‘प्रेम के देश में’ सहित कुल पंद्रह कहानियां संकलित हैं। इन्होंने अपने इस कहानी संग्रह को उन पाठकों को सम....
