लमान रुश्दी आकर्षित भी करता है और विकर्षित भी। लेखन उसके लिए बिल्कुल खेल जैसा है। वह शब्दों से खेलता है, वाक्यों से खेलता है, व्याकरण से खेलता है और भाषा से खेलता है। वह चरित्रें से खेलता है, घटनाओं से खेलता है, भावनाओं से खेलता है, तर्क से खेलता है, कहानियों से और जिंदगियों से भी खेलता है। वह अतीत से खेलता है, पुरानी यादों से खेलता है, वर्तमान की उलझनों से खेलता है ....
