वे तथागत के एकदम सामने वाले फ्लैट में रहती थीं। सामने का मतलब उसकी बालकनी से उनकी खिड़कियां साफ दिखती थीं। एक खिड़की किचन की थी। दूसरी ड्राइंगरूम की और तीसरी एक बेडरूम की। बाकी दो कमरों की खिड़कियां दूसरी तरफ थीं।
उसका सीधा नाता सामने की खिड़कियों से था। बिना परदों के ये खिड़कियां जैसे उनकी जिंदगी की खुली किताब थीं।तथागत के लिए जी बहलाव का साधन।हर चार-पांच दिन बाद रा....
