असगर वजाहत हिन्दी के एक बड़े बहुपठित लेखक के तौर पर समादृत हैं। इनकी रचनायें यों तो प्रायः सभी विधाओं में मौजूद हैं, जो सभी के सभी अति पठनीय व अतिसंप्रेषणीय हैं और वे सामयिक चुनौतियों तथा सामाजिक जटिलताओं-संक्रमणों का निहितार्थ संकेतों में बड़ी गहराई से प्रकट कर देती हैं। साम्प्रदायिकता के बहुकोणीय संदर्भों और परिस्थितियों को इन्होंने अपनी बहुतेरी रचनाओं में इस तरह च....
