(1)
इस बात को वैसे तो छुपाया न गया है
सबको ये मगर राज बताया न गया है
पर्दे की कहानी है ये पर्दे की जुबानी
बस इसलिए पर्दे को उठाया न गया है
हैं भेद कई अब भी छुपे कैद रपट में
कुछ नाम थे शामिल सो दिखाया न गया है
अम्बर की ये साजिश है अजब, चांद के बदले
दूजे किसी सूरज को उगाया न गया है
हर्फो की जुबानी हो बयां कैसे वो किस्....
