(संदर्भ : स्वयं प्रकाश की कुछ अचर्चित कहानियाँ)
स्वयं प्रकाश (1947-2019) अपनी कथा-पीढ़ी के बहुपठित और सर्वाधिक चर्चित रचनाकार हैं। कविता विधा से अपनी रचना यात्रा शुरू करने वाले इस सर्जक की पहली कहानी ‘समाज कल्याण’ में सन 1969 में प्रकाशित हुई थी। प्रसिद्ध लेखक रमेश उपाध्याय की सोहबत में स्वयं प्रकाश ने कहानी लेखन शुरू किया। उन्होंने उपन्यास, नाटक, नि....
