प्रभाहरण से जब मुलाक़ात हुई तो पता चला कि मुझसे छह महीने पहले ही स्कूल में उसकी नियुक्ति हुई है।जुलाई 1985 में जब मेरा चुनाव हुआ था तब दस शिक्षकों के बैच को एक साथ आना था लेकिन तबतक मेरा पासपोर्ट नहीं बना था इसलिए अन्य सभी तो सितंबर में आ गए और मैं छह माह बाद फरवरी 86 में पहुँच सका ।
उसका विषय अर्थशास्त्र था । तमिलनाडु का रहने वाला । भारी-भरकम शरीर । 35-36 की अवस्था में उसका वज़न 85....
