जिला मुख्यालय से 102 किलोमीटर और अनुमंडलीय मुख्यालय शहर से 65 किलोमीटर दूर और इनसे सड़क मार्ग से जुड़ा 30 से 35 घरों का एक छोटा-सा टोला भंवरडीह। भंवरडीह से सबसे नजदीक का कस्बा मुकुंदपुर 10 किलोमीटर की दूरी पर था और वहां जाने के लिए एकमात्र रास्ता एक कच्ची सड़क ही थी जो बरसात के दिनों में जलमग्न हो जाती थी। इसके चलते सड़क पर आवागमन बंद हो जाता था और टोला वासियों के पास कमर भर पानी म....
