शराबी की ज़िंदगी में दो बातें आमतौर पर बहुत मशहूर या बहुत कुख्यात हैं। एक यह कि शराबी लतिहड़ होता है और दूसरी कि शराबी की बात का कोई भरोसा नहीं।मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ । ये दोनों बातें आजतक मेरी ज़िंदगी में कभी नहीं हुईं । इसके पीछे मुख्य कारण मेरा अध्यापक होना था । नौ घंटे की नौकरी के दौरान शराब पी नहीं जा सकती थी । उसके बाद शाम को दो ट्यूशन करने लगा था तो कमरे पर आते-आते रात के नौ....
