जिन्हें प्यार करती हूं
उन्हें उपहार भेजना चाहती हूं
उपहार
सोचती हूं क्या भेजूं
जो उन्हें वाकई खुशी दे सके
चुनाव मुश्किल है
मां को साड़ी भेजी जा सकती है
पिताजी को कोई अपना सर्टिफिकेट
पर क्या सर्टिफिकेट मिलने पर
अभी भी वो इतने ही गर्वित होंगे
भाई को ही क्या भेजूं
अलग शहरों में रहते हुए
राखी भेजना ही मुश्किल हो जाता ह....
